फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer dies after being crushed under tractor

Saharanpur News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत

Sat, 11 Jan 2025 04:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed under tractor
बड़गांव के देवबंद- नानौता मार्ग पर कोहरे के कारण पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : स्रोत परिजन।
बड़गांव/खेड़ाअफगान । घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है। शुक्रवार सुबह देवबंद-नानौता मार्ग पर बेलड़ा पुलिया के निकट कोहरे के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई। उधर, खेड़ाअफगान में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गांव दल्हेड़ी निवासी किसान बालकुमार 55 पुत्र फूल सिंह सैनी ट्रैक्टर लेकर देवबंद के गांव कुलसठ स्थित अपनी रिश्तेदारी से सुबह पांच बजे घर लौट रहा था। घने कोहरा छाया होने के कारण अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। घटना के समय ट्रैक्टर की लाइट भी जली थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसान को ट्रैक्टर के से नीचे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

उधर, खेड़ा अफगान क्षेत्र में सहारनपुर-गंगोह मार्ग पर सुबह आठ बजे अत्यधिक कोहरे के चलते रोडवेज बस व गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। टक्कर से बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। फंदपुरी चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने यातायात को सुचारु कराते हुए सवारियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक भिजवाया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed