फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake letter of recruitment continues, there is a possibility of conspiracy

भर्ती का फर्जी लेटर जारी, साजिश की आशंका

Wed, 31 Mar 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fake letter of recruitment continues, there is a possibility of conspiracy
सहारनपुर/सरसावा। शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में फिर से कर्मचारियों की भर्ती का फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज प्रशासन को आशंका है कि यह दलालों की कोई साजिश हो सकती है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने लोगों से किसी के झांसे में नहीं आने की अपील की है।
विज्ञापन

करीब आठ माह पहले भी इसी तरह का एक लेटर जारी हुआ था। लेटर को लेकर बेरोजगारों में खूब हलचल थी। इसी तरह अब फिर से सोशल मीडिया पर जारी हो रहे लेटर में सबसे ऊपर चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 कार्यालय लिखा है। इसमें 26 तरह के पदों के लिए भर्ती का जिक्र है। कुल 410 पद दर्शाए गए हैं। कर्मचारियों का वेतन 12 हजार से अधिकतम 25 हजार रुपये तक पद के सामने अंकित किया गया है। लेटर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग मेडिकल कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि यह दलालों की साजिश हो सकती है, जो भोले-भाले बेरोजगार युवकों से भर्ती कराने के नाम पर वसूली कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. दिनेश मर्तोलिया ने भर्ती के लेटर को फर्जी करार दिया है। उनकी अपील है कि कोई भी व्यक्ति किसी बिचौलिए के झांसे में ना आए। उन्होंने बताया कि यदि कोई भर्ती निकलती है तो वह लखनऊ से निकलेगी और बाकायदा उसका विज्ञापन भी जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed