फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake golden card found in restaurant, five arrested

यूपी: फर्जी गोल्डन कार्ड बनाते पांच शातिर गिरफ्तार, रेस्टोरेंट में चल रहा था बड़ा खेल

Wed, 11 Nov 2020 11:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Fake golden card found in restaurant, five arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के फर्जी गोल्डन कार्ड बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। यह अवैध धंधा थाना जनकपुरी क्षेत्र के माहीपुरा में एक रेस्टोरेंट में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर छापा मारा और कई लोगों को पकड़ लिया, उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील गुप्ता राकेश केमिकल चौकी पुलिस को साथ लेकर माहीपुरा चौक स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे, वहां एक कमरे में कुछ लोग लैपटॉप और प्रिंटर के जरिए लोगों के गोल्डन कार्ड बनाते पकड़े गए। पुलिस रेस्टोरेंट के संचालक, कार्ड बनाने वाले और मौके पर मिले तीन अन्य लोगों को चौकी ले आई, जिसके बाद उन्हें थाना जनकपुरी भेज दिया गया। उनके पास से लैैपटॉप, डायरी और अन्य सामान भी जब्त किया है।
विज्ञापन


डॉ. सुशील ने बताया कि यह पूरा रैकेट है, जो उत्तराखंड के पात्रों के नाम के ही लोगों को यहां ढूंढकर उनके कार्ड बनाते थे। यानी उत्तराखंड के पात्रों के हिस्से का लाभ यहां के फर्जी लोगों को पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कभी सजती थी यहां अपराधियों की महफिल, अब वीरान हुई बद्दो की आलीशान कोठी, देखें तस्वीरें

लैपटॉप और डायरी ने उगली सच्चाई
पकड़े गए लोग खुद को निर्दोष साबित करते रहे। जब लैपटॉप खोलकर देखा गया तो उसमें दस नवंबर की तिथि में 50 कार्ड बने पाए गए। इसके अलावा डायरी में 12 अक्तूबर तक के ऐसे लोगों की लिस्ट मिली है, जिनके फर्जी कार्ड बनाए गए हैं। पकड़े गए लोगों में तीन ऐसे हैं, जिन्होंने बताया वे कार्ड बनवाने आए थे। उन्होंने बताया कि उनसे एक हजार से दो हजार रुपये तक कार्ड बनाने के एवज में मांगे गए थे।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed