फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Faith in heart, Jai Shri Ram on tongue, Prince and Aryan going to Ayodhya on foot

Saharanpur News: मन में आस्था, जुबां पर जय श्री राम, पैदल अयोध्या जा रहे प्रिंस और आर्यन

Mon, 08 Jan 2024 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Faith in heart, Jai Shri Ram on tongue, Prince and Aryan going to Ayodhya on foot
सबके राम, प्रिंस कपिल , स्रोत स्वय
सहारनपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। महानगर निवासी प्रिंस कपिल और आर्यन शर्मा भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए पैदल ही अयोध्या जा रह हैं। दोनों अब तक 400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सीतापुर पहुंच गए। उन्होंने 15 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने का दोनों लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड की ऑफिसर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय प्रिंस कपिल ने 22 दिसंबर को प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अयोध्या के लिए पैदल यात्रा शुरू की थी। इसी तरह तोता चौक निवासी 18 वर्षीय आर्यन शर्मा भी अयोध्या के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। रविवार को दोनों 400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सीतापुर पहुंच गए। दोनों भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। प्रिंस और आर्यन का कहना है कि वह 15 से 17 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम मूर्ति प्राण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन

मौसम की परवाह किए बिना आगे बढ़ रहे दोनों
प्रिंस और आर्यन कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम की परवाह किए बिना लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रिंस और आर्यन का कहना है कि यह प्रभु श्रीराम की ही कृपा है कि मौसम का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर स्वागत
प्रिंस और आर्यन का कई जिलों में लोगों ने भी स्वागत किया है। प्रिंस कपिल ने बताया कि उनके अलावा अन्य कई जिलों से युवा पैदल यात्रा करते हुए अयोध्या के लिए निकले हैं, जो उनको रास्ते में मिले हैं। हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं।

सबके राम, प्रिंस कपिल , स्रोत स्वय

सबके राम, प्रिंस कपिल , स्रोत स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed