{"_id":"69e13a3decc218ca170a9a2b","slug":"expressway-proves-a-boon-relief-from-traffic-jams-daily-commute-made-easier-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-173573-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे बना वरदान, जाम से राहत, रोजाना का सफर आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे बना वरदान, जाम से राहत, रोजाना का सफर आसान
Fri, 17 Apr 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाला नया एक्सप्रेसवे लोगों के लिए राहत की सौगात बनकर सामने आया है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद अब नौकरी और पढ़ाई के लिए देहरादून में रहने की मजबूरी काफी हद तक कम हो जाएगी।
एक्सप्रेसवे के शुरू होने से सबसे बड़ी राहत मोहंड के जाम से मिली है। बेहट और मुजफ्फराबाद से देहरादून का सफर तय करने वाले को खासी राहत मिली है।
सफर में लगने वाला समय घटकर मात्र एक से सवा घंटे का रह गया है। पहले देहरादून या सहारनपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए मोहंड का जाम सबसे बड़ी परेशानी हुआ करता था। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहते थे, न फोन का नेटवर्क मिलता था और न ही कोई वैकल्पिक रास्ता। अब एक्सप्रेसवे ने जाम की समस्या को समाप्त कर दिया है। एक्सप्रेसवे के चलते लोगों का खर्च भी कम हुआ है।
पहले देहरादून में रहने और खाने पर करीब 15 हजार रुपये तक खर्च हो जाता था, लेकिन अब लोग घर से ही रोजाना देहरादून आना-जाना कर रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी घटा है। साथ ही परिवार के साथ रहने का सुकून भी मिल रहा है।