{"_id":"64ea4840c5c936c2d4015664","slug":"exporters-get-facility-of-container-from-railway-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-8337-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निर्यातकों को रेलवे से मिले कंटेनर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निर्यातकों को रेलवे से मिले कंटेनर की सुविधा
विज्ञापन
आईआईए कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाग लेते अंबाला रेलवे डिवीजन के एरिया आफिर्स व अन्य अ
- रेलवे अधिकारियाें और आईआईए के पदाधिकारियों ने बैठक में किया विचार-विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आईआईए के एक प्रतिनिधिमंडल और रेलवे के अधिकारियों ने रेलवे फ्रेेट (माल भाड़ा) के संबंध में बैठक की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वुडेन हैंडीक्राफ्ट के निर्यातकों को अपना माल भेजने के लिए रेलवे से कंटेनर की सुविधा मिलनी चाहिए।
प्रताप मार्केट स्थित आईआईए कार्यालय में आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने कहा कि जनपद के वुडन हैंडीक्राफ्ट उत्पाद विश्व प्रसिद्ध है। इस कारोबार का वार्षिक टर्नओवर लगभग 1250 करोड़ है। वुडन हैंडीक्राफ्ट के निर्यातकों को अपना माल भेजने के लिए रेलवे से कंटेनर को ले जाने की सुविधा मिलनी चाहिए। इससे न सिर्फ निर्यातकों को फायदा होगा, बल्कि रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।
चैप्टर सचिव अशोक छाबड़ा ने कहा कि जनपद में हौजरी, एनिमल्स फीड्स एवं फार्मा का भी बड़ा कारोबार है। उद्यमी अपने उत्पाद ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजने में सुविधा महसूस करते हैं, क्योंकि उनका माल सही सलामत एवं समय से गंतव्य तक पहुंच जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे से माल भेजने में उद्यमियों को असुविधा रहती है, कई बार पार्सल फट जाता है। इससे उद्यमी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं आईआईए के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सड़ाना ने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन से क्विक ट्रांजिट सर्विस पुन: शुरू की जाए। पार्सल एजेंट द्वारा जो माल बुक होता है, उनके रेट निर्धारित होने चाहिएं।
क्षेत्रीय अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि रेलवे की नई तकनीक के माध्यम से आप अपने घर से माल बुक कर सकते हैं। फ्रेट ऑपरेशन इनफॉरमेशन सिस्टम (एफओआईसी) के माध्यम से अपने माल की लोकेशन मालूम की जा सकती है। इस दौरान वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी, सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा, सीजीएस संदेश कुमार, पार्सल अधिकारी राजेश कुमार, मंयक शर्मा और उद्यमी आरके धवन, गौरव चोपड़ा, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, विरेन्द्र कुमार, सुनील वर्मा, अमित कौशिक आदि मौजूद रहे।