फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Every Monday there will be talk of farmer, with agriculture department

हर सोमवार होगी किसान की बात, कृषि विभाग के साथ

Thu, 04 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Every Monday there will be talk of farmer, with agriculture department
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कृषि विभाग नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत किसान प्रत्येक सोमवार को उपनिदेशक (कृषि) से सुबह 10 से 12 बजे तक विभागीय लैंड लाइन फोन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। जिनका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ पाने के लिए अब किसानों को कृषि विभाग के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। इसके लिए कृषि विभाग एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत विभागीय लैंड लाइन फोन नंबर पर प्रत्येक सोमवार को फोन करके किसान न सिर्फ अपनी समस्या बता सकेंगे बल्कि विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कृषि उपनिदेशक स्वयं भी इस लैंड लाइन नंबर पर उपलब्ध रहेंगे। फोन पर आने वाली किसानों की समस्याओं को रजिस्टर में भी दर्ज किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों के लिए एक से तीन मार्च तक किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें 1034 शिकायतों में से 711 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष 323 शिकायतों को निस्तारण के लिए कृषि निदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन

समस्याओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए किसानों को कृषि विभाग के कार्यालय में आना पड़ता है। किसानों की इस परेशानी को देखते हुए विभाग का एक लैंड लाइन फोन नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर किसान प्रत्येेक सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक फोन करके अपनी समस्या का निस्तारण करा सकेंगे। जिससे किसानों को बेवजह भटकना नहीं पडे़गा। - रामजतन मिश्र, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से तीन मार्च तक चला किसान समाधान दिवस एक नजर में
समस्या--------------- शिकायत--------निस्तारित--------- निदेशालय भेजी
आधार कार्ड में कमी-----58---------------58---------------------00
नाम मिलान में कमी---- 52---------------52---------------------00
अपात्र से पात्र--------- 364--------------41---------------------323
आधार कार्ड फीड नहीं---128--------------128---------------------00
नए पंजीकरण----------53---------------53---------------------00
बैंक खाते में कमी-------169--------------169---------------------00
अन्य-----------------210---------------210--------------------00
योग------------------1034--------------711-------------------323
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed