{"_id":"605253948ebc3eda746bf776","slug":"entrepreneurs-are-not-getting-the-exemption-of-technical-upgradation-scheme-saharanpur-news-mrt530434592","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को नहीं मिल रही तकनीकी उन्नयन योजना की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को नहीं मिल रही तकनीकी उन्नयन योजना की छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए लागू तकनीकी उन्नयन योजना की छूट जिले के उद्यमियों को नहीं मिल रही है। इंडियन इंडस्ट्रीज एंड बिजनेस एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ज्ञापन भेजकर संबंधित उद्यमियों को योजना में मिलने वाली छूट को दिलाने की मांग की।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे इंडियन इंडस्ट्रीज एंड बिजनेस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कहा कि एमएसएमई के तहत उद्यमियों को अपने उद्योग की कार्यक्षमता एवं उत्तम क्वालिटी बनाने और मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तकनीकी उन्नयन योजना आरंभ हुई, ताकि उद्यमियों को लाभ मिल सके, लेकिन कई माह से योजना की छूट उद्यमियों को नहीं मिल रही है। उद्यमियों की छूट की फाइलें जिला उद्योग केंद्र सहारनपुर से स्वीकृत करके मुख्यालय भेज दी गईं, लेकिन कानपुर मुख्यालय से अब तक छूट जारी नहीं की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर तकनीकी उन्नयन योजना की छूट उद्यमियों को दिलाने की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव आनंद, अर्पित शर्मा, भारत कर्णवाल, सुनील होरा, संजय शर्मा, आकाश चोपड़ा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।