फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Engaged in social studies, English paper is better

सोशल स्टडी में उलझे, इंगलिश को बेहतर बताया

Thu, 27 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Engaged in social studies, English paper is better
एसएएम इंटर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा दे बाहर आते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के पेपर में कुछ सवालों को लेकर परीक्षार्थी परेशान रहे तो सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर काफी बेहतर बताया गया। हालांकि कुछ परीक्षार्थियों ने इस पेपर को अधिक समय लेेने वाला भी बताया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी विशाल, विक्रम, राजेश, श्रुति, आकांक्षा और दीपा ने बताया कि वैसे तो सोशल स्टडी का पेपर सही था। मगर शार्ट टाइप वाले सवाल कुछ ट्रिकी रहे। नेहा और संगीता ने कहा कि अधिक समय लगने के कारण कुछ सवाल छूट गए।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार दूबे के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के पेपर में पंजीकृत 37634 परीक्षार्थियों में से 35598 परीक्षार्थी पहुंचे। इनमें 2036 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में फल एवं खाद्य संस्करण, पाकशास्त्र, परिधान रचना, रंगीन फोटोग्राफी, आटोमोबाइल, बैंकिंग एंव टंकण विषय की परीक्षा में 410 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 390 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा में पंजीकृत 596 परीक्षार्थियों में से 575 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। इस तरह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 41701 में से 39528 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 2173 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेन हार्वेस्टिंग, ग्रीन फ्रेट कॉरीडोर के टॉपिक पर भी पूछे गए सवाल
- सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 में अंग्रेजी का पेपर था। इसमें 4500 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 4413 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यह परीक्षा देने वाले संजीव कुमार, आंचल अग्रवाल, शताक्षी और दिव्या ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर काफी बेहतर रहा। इसमें रेन हार्वेस्टिंग, फर्स्ट ग्रीन कारीडोर जैसे टॉपिक पर सवाल पूछे गए। लिटरेचर टेक्स्ट बुक के सेक्शन सी में कुछ दिक्कतें आईं। आशा मॉडर्न स्कूल में अंग्रेजी विषय की शिक्षा रेखा शर्मा ने बताया कि परीक्षा के बाद बच्चों ने पेपर दिखाया तो काफी ठीक रहा। राइटिंग स्किल कैटेगिरी में रिपोर्ट लिखने वाले सवाल में कुछ बच्चों ने परेशानी बताई।

एसएएम इंटर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा दे बाहर आते छात्र छात्राएं

एसएएम इंटर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा दे बाहर आते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed