{"_id":"68f3ea97877e59761c0acd48","slug":"elevated-road-opened-for-vehicles-on-diwali-to-ease-traffic-jams-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161263-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जाम से निजात दिलाने को दिवाली पर वाहनों के लिए खोला एलिवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जाम से निजात दिलाने को दिवाली पर वाहनों के लिए खोला एलिवेटेड रोड
Sun, 19 Oct 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। सहारनपुर और देहरादून के बीच सफर करने वालो को दिवाली पर्व पर जाम की परेशानी से निजात दिलाने के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की दोनों साइडों को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। त्यौहार के मौके पर वाहन चालक इस पर फर्राटा भर कर समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
बता दें कि एलिवेटेड रोड गत वर्ष अक्तूबर माह में ही बन कर तैयार हो गया था। इस पर डाट काली मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाया डक्ट का निर्माण चल रहा है। ऐसे में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसे वाहनों के लिए नहीं खोला गया है। अभी त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में सामान्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर ज्यादा वाहन हैं। दो दिन पहले भी पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाल पुल के पास कूड़े का ट्रक पलटने से जाम लग गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने बताया कि त्यौहारों के चलते वाहनों का आवागमन अधिक होगा। इसके लिए पुराना मार्ग पर्याप्त नहीं है।
यात्रियों की सुविधा के लिए गणेशपुर से डाट काली मंदिर तक एलिवेटेड रोड की दोनों साइड खोल दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसे केवल त्योहारों के लिए खोला गया है। बाद में इसे फिर से बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली से लोकार्पण की तारीख आने के बाद विधिवत उदघाटन होने पर ही इसे स्थाई रूप से वाहनों के लिए खोला जाएगा।