फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electoral issues of businessmen are different from political parties

राजनीतिक दलों से अलग हैं कारोबारियों के चुनावी मुद्दे

Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electoral issues of businessmen are different from political parties
उद्यमी मनजीत सिंह अरोड़ा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देश से लेकर विदेशों तक में सहारनपुर के काष्ठकला हस्तशिल्प उत्पादों की धूम है, साथ ही होजरी का भी जनपद में बड़ा कारोबार है। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल जहां अपने एजेंडे के साथ चुनावी मैदान में आते हैं वहीं कारोबारियों के चुनावी मुद्दे इससे अलग हैं। कारोबारी उद्योगों के लिए बुनियादी सुविधाओं से लेकर अन्य राहत चाहते हैं। वुड कार्विंग उद्यमियों का कहना है कि एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए जल्द एयरपोर्ट चालू होना चाहिए। जिससे विदेशी ग्राहकों को यहां आने में आसानी हो सके। वन विभाग का डिपो से लेकर वुड सिटी की स्थापना उनकी मांगों में शामिल है। चुनावी मुद्दों को लेकर कारोबारियों से बातचीत।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश
रॉ मेटीरियल के बढ़ रहे दामों से लेकर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना जरूरी है। जिससे वुड कार्विंग उत्पादों के निर्यात को बढ़ाया जा सके। करदाताओं की संख्या बढे और कर की दर कम होनी चाहिए। वुड सिटी की स्थापना के साथ ही जनपद में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना चुनावी मुद्दों में शामिल रहेगा।
विज्ञापन

रविन्द्र मिगलानी, अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज।
होजरी उद्योग को चाहिए बुनियादी सुविधाएं
राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में होजरी उद्योग की बेहतरी के लिए बुनियादी सुविधाओं के लिए देने को शामिल करें। स्थानीय स्तर पर रॉ मेटिरीयल का डिपो स्थापित किया जाए। अभी सूत और कपडा पंजाब के लुधियाना एवं दक्षिण के राज्यों से आता है। यहां पर डिपो बनने से उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर कच्चा माल उपलब्ध होगा। इससे जनपद का होजरी उद्योग तेजी से तरक्की करेगा। ---- मनजीत सिंह अरोडा, अध्यक्ष, होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुड कार्विंग उद्योग के लिए हों बुनियादी सुविधाएं
जनपद के वुड कार्विंग उत्पाद विश्वविख्यात हैं। राजनीतिक दलों को इस उद्योग की बेहतरी को एजेंडे शामिल करना चाहिए। चीन की तर्ज पर वुड कार्विंग के लिए बुनियादी सुविधाएं और अनुदान लागू मिलनी चाहिए। वुड कार्विंग उत्पादकों और निर्यातकों को दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज की दरें कम होनी चाहिए। हस्तशिल्पियों के कल्याण की योजनाएं चुनावी मुद्दा रहेंगी। --- आरिफ खान, महासचिव, हैंडीक्राफ्ट आर्टीजन एंड एक्सपोटर्स एसोसिएशन

उद्यमी रविंद्र मिगलानी

उद्यमी रविंद्र मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed