{"_id":"65299c30c4f6ce7b45010174","slug":"elderly-dies-due-to-fever-in-sisouni-six-dengue-patients-found-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-11322-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिसौनी में फिर गई बुखार से बुजुर्ग की जान, डेंगू के छह मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिसौनी में फिर गई बुखार से बुजुर्ग की जान, डेंगू के छह मरीज मिले
Sat, 14 Oct 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर/बड़गांव। जिले में बुखार तेजी के साथ लोगों को चपेट में ले रहा है। बड़गांव के गांव सिसौनी में बुखार से एक और बुजुर्ग की जान चली गई। वहीं, डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद डेंगू मरीजों का आंकड़ा 266 तक पहुंच गया।
बड़गांव के गांव सिसौनी निवासी मामचंद (70) पुत्र चौहल चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल थे। राहत न मिलने पर परिजन उन्हें गांव के ही निजी चिकित्सक से उपचार दिला रहे थे, जहां शुक्रवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक माह के अंदर सिसौनी गांव में बुजुर्ग मामचंद की यह नौवीं मौत है। उधर, ग्रामीणों का मानना है मौसम परिवर्तन का यह प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। दिन में गर्मी रात को ठंड का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीण इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों के लिए तो यह समय बेहद विकट है। 70 या इससे अधिक वर्ष के बुजुर्गों का जहां दम फूल रहा है तो वहीं अन्य आयु वर्ग के लोग जुकाम, बुखार की चपेट में फंस रहे हैं।
वहीं, शुक्रवार को छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई, जो शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में अलग-अलग जगहाें के रहने वाले हैं। इनके यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। साथ ही लोगों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक भी किया।