{"_id":"5e0259428ebc3e878f25c26a","slug":"dvr-box-broken-wire-also-found-disconnected-officers-stunned-investigation-conducted-saharanpur-news-mrt4604051150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में लगे डीवीआर का बॉक्स तोड़कर वायर काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में लगे डीवीआर का बॉक्स तोड़कर वायर काटी
विज्ञापन
नगर निगम की इसी डीवीआर के साथ हुई छेड़छाड़।
- फोटो : SAHARANPUR
डीवीआर का बॉक्स तोड़ा, वायर भी कटी मिली, अधिकारियों में हड़कंप, जांच बैठाई
सहारनपुर। नगर निगम की सुरक्षा में सेंध लग गई है। 16 कैमरों से जुड़ी डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) का बॉक्स तोड़ दिया गया, साथ ही उसकी वायर भी काट दी गई। ऐसा किया जाना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। इस मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है और जांच की बात कही जा रही है।
अधिकारी और कर्मचारी अपने पटल पर रहें और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके, इसके लिए नगर निगम में कई साल पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। निगम की मुख्य बिल्डिंग में निर्माण के साथ ही टैक्स विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग, रिकॉर्ड रूम, लेेखाधिकारी विभाग आदि चलते हैं। इन सबकी देखरेख के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी डीवीआर निर्माण विभाग के एक्सईएन आलोक श्रीवास्तव के कार्यालय में लगा है। मंगलवार को डीवीआर का बॉक्स, जिसमें डीवीआर सुरक्षित रखा जाता है टूटा मिला। यह बॉक्स काफी मजबूत होता है। डीवीआर की तारें भी कटी मिली हैं, जिसकी वजह से कोई भी कैमरा डीवीआर से कनेक्ट नहीं था। करीब 20 दिन की फुटेज गायब है। सूत्रों के अनुसार कई सीसीटीवी के एंगल भी घुमा दिए गए हैं, वे फोकस पर नहीं मिले हैं।
कई महत्वपूर्ण फाइलें हो चुकीं गायब
डीवीआर के तार कटे होने की वजह से बिल्ंिडग में चल रहे तमाम विभागों में हड़कंप की स्थिति है। गौरतलब है कि पूर्व में नगर निगम से कई महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो चुकी हैं। अब सभी विभाग अपनी फाइलें चेक कर रहे हैं। हो सकता है कि किसी ने कोई महत्वपूर्ण फाइल को इधर-उधर करने के लिए ऐसा किया हो।
विज्ञापन
कर्मचारियों से की जा रही पूछताछ
डीवीआर एक्सईएन निर्माण के दफ्तर में लगी है, जिससे पहले एक और दफ्तर है। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा अंदर तक पहुंचकर डीवीआर को नुकसान पहुंचा पाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में अधिकारी कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने बताया है कि डीवीआर जिस बॉक्स में रखी है, वह कई दिन से खुला पड़ा था।
स्मार्ट सिटी योजना में व्यस्त था, नहीं चला पता : एक्सईएन
एक्सईएन (निर्माण) आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि वह स्मार्ट सिटी योजना के नोडल अधिकारी भी हैं। कई दिन से वह स्मार्ट सिटी की बैठकों और अन्य कार्यों में व्यस्त थे, जिसकी वजह से अपने दफ्तर में नहीं बैठ सके। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह किसकी साजिश हो सकती है। उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया है।
वर्जन
सीसीटीवी डीवीआर के साथ छेड़छाड़ की मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो यह बेहद गंभीर मामला है। नगरायुक्त लखनऊ में हैं, उनको फोन पर सूचना दी जाएगी। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- रवीश चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं प्रभारी नगरायुक्त