फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Duty of doctors and employees of district hospital also imposed

जिला अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों की भी लगाई ड्यूटी

Fri, 21 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Duty of doctors and employees of district hospital also imposed
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इस सबके बीच एसबीडी जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की निर्वाचन में ड्यूटी लगा दी गई है, जबकि मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने 13 जनवरी को ही सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी में नहीं लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने 13 जनवरी को जारी अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान में कोविड-19 एवं ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके कारण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका और अधिक बढ़ गई है। वर्तमान में चुनाव आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कोविड-19 प्रबंधन का कार्य स्वयं में निर्वाचन प्रबंधन का भाग है एवं विभाग के कर्मचारी व संसाधनों का कोविड-19 प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में कोविड-19 एवं ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों एवं सरकारी वाहनों को निर्वाचन कार्यों से मुक्त रखा जाए। आदेश के चार दिन बाद यानी 17 जनवरी को ही जिला प्रशासन ने एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखकर उनके विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, मतगणना कार्मिक के रूप में लगाने की बात कही है। एसबीडी जिला अस्पताल से 75 चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्वाचन में ड्यूूटी के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर 13 जनवरी के मुख्य सचिव के आदेश का हवाला देते हुए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है, जिससे कोरोना ड्यूटी में किसी प्रकार की बाधा ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed