फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Duty in isolation, performing duty without fear

#LadengeCoronaSe: आइसोलेशन में ड्यूटी, निर्भीकता से निभा रहे फर्ज, भावुक कर देगी इनकी कहानी

Tue, 27 Apr 2021 05:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 27 Apr 2021 05:27 PM IST
सार

संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोई आइसोलेशन वार्ड में तैनात है तो कोई मॉनिटरिंग करने में। हर मोर्चे पर यह संकट के सिपाही बनकर डटे हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: Duty in isolation, performing duty without fear
कोरोना योद्धा, वार्ड सहायक एम याहिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोई आइसोलेशन वार्ड में तैनात है तो कोई मॉनिटरिंग करने में। हर मोर्चे पर यह संकट के सिपाही बनकर डटे हैं। ऐसे ही कोरोना योद्धाओं में शामिल हैं एसबीडी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी। इनकी ड्यूटी छह-छह घंटे की लगती है, लेकिन ड्यूटी का पूरा समय संक्रमित व्यक्तियों के बीच बीतता है। ऐसे में खुद को भी संक्रमण से बचाए रखने के लिए पूरे इंतजाम करने पड़ते हैं। पेश है रिपोर्ट...

विज्ञापन


भर्ती हो चुके हैं 50 से ज्यादा मरीज
सहारनपुर में एसबीडी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एल-1 कोविड केयर सेंटर है। यहां भी रोजाना कोरोना संक्रमित पहुंचते हैं। संक्रमण के बढ़ने पर अब तक यहां 46 संक्रमितों को भर्ती किया जा चुका है। जिन मरीजों की हालत गंभीर होती है या ऑक्सीजन स्तर कम होने लगता है, उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। संक्रमितों की देखभाल से लेकर उनको दवाएं देने, कपड़े बदलवाने आदि कार्य में स्वास्थ्य कर्मी लगे हैं।
विज्ञापन


सिस्टर हैलेन की दूसरी बार लगी ड्यूटी
आइसोलेशन वार्ड में सिस्टर हेलेन बेरेट बताती हैं कि बीते वर्ष भी यहां ड्यूटी लगी, अब फिर से तैनात हैं। मरीजों की देखभाल करते समय पीपीई किट पहनते हैं, बार-बार हाथों को सैनिटाइज करते हैं। खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रखने के लिए काढ़ा पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर के गुप्ता बन्धुओं पर साउथ अफ्रीका के बाद ब्रिटेन में भी लगा बैन, ये है पूरा मामला

मामा की मौत होने पर भी नहीं जा सके
वार्ड सहायक के पद पर कार्यरत पीएम याहिया बताते हैं कि उनके मामा का अमृतसर में निधन हो गया था, लेकिन वह यहां ड्यूटी पर थे। इस कारण अपने मामा का अंतिम दर्शन करने के लिए भी नहीं जा सके थे। उन्होंने अपनी ड्यूटी को पहली प्राथमिकता दी।



यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: बेटा विदेश में, पति अस्पताल में, घर में रखा रहा महिला शव, नहीं हो सका अंतिम संस्कार

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed