फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Due to rain, the road split into two, chemical tanker filled

बारिश के कारण दो हिस्सों में बंटी सड़क, केमिकल से भरा टैंकर फंसा

Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, the road split into two, chemical tanker filled
सहारनपुर: क्षतिग्रस्त देवबंद-बरला मार्ग - फोटो : DEVBAND
बारिश के कारण दो हिस्सों में बंटी सड़क, केमिकल से भरा टैंकर फंसा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारी बारिश के कारण सड़क दरकने से देवबंद-मंगलौर मार्ग दो हिस्सों में बंट गया। इस कारण केमिकल से भरे टैंकर का धुरा टूट गया और वह सड़क के बीच फंस गया। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से टैंकर को बीच सड़क से हटवाया। वहीं, सड़क दरकने से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई गांवों का आपस में संपर्क भी कट गया है।
बृहस्पतिवार रात तेज बारिश के चलते उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला देवबंद-मंगलौर मार्ग दरक गया। केमिकल से भरा एक टैंकर देवबंद से रुड़की जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे टैंकर जैसे ही दुगचाडी गांव स्थित शनि मंदिर के समीप पहुंचा तो अचानक टैंकर का पिछला हिस्सा सड़क में धंसने लगा। चालक-परिचालक ने नीचे देखा तो सड़क लगभग 30 फीट तक टूटकर बैठ चुकी थी। चालक के मुताबिक बारिश होने के कारण सड़क के नीचे पानी भरता गया। पानी की निकासी नहीं होने के चलते सड़क धंसती चली गई। टैंकर का पिछला हिस्सा सड़कों के बीचोंबीच फंस गया। उसका धुरा भी टूट गया। सूचना मिलते ही कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा और अग्निशमन विभाग की टीम साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के चलते देवबंद-रुड़की मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद करा दिया। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी आए और सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस बीच वाहनों को देवबंद-बरला मार्ग से निकाला गया।
विज्ञापन

उधर, दुगचाडी गांव के दीपक चौधरी, राकेश कुमार, संजय और मोनू प्रधान ने बताया कि सड़क बीचोबीच ऐसी धंसी है, जैसे मानों भूकंप से कोई त्रासदी हो गई हो। तेज बारिश के चलते मार्ग के ऊपर से भी पानी बहा है, जिसके चलते पूरी सड़क धंसकर दो हिस्सों में बंट गई है। लेकिन गनीमत यह रही कि टैंकर से केमिकल का रिसाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में धंसे देवबंद-मंगलौर मार्ग को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू हो चुका है। एक-दो दिन में मार्ग पर वाहनों का संचालन करा दिया जाएगा।
- देवेंद्र पांडेय, एसडीएम देवबंद
कई गांवों में आवाजाही थमी
देवबंद से मंगलौर वाया रुड़की और पुरकाजी-मुजफ्फरनगर देवबंद मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मार्ग प्रभावित होने से सीधे तौर पर देवबंद से लगते हाशिमपुरा, मानकी, मिरगपुर, परोली, बंदरजुड्डा, गंगदासपुर, चोंदाहेडी, दुगचाड़ा, मोहयउद्दीन, साधारणपुर, रणसुरा, बीबीपुर, गोकलपुर सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं जबकि अन्य गांव के लोग गांव के वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं।
टैक्स बचाने के लिए इस सड़क से ले आते हैं वाहन
टोल प्लाजा पर टैक्स देने से बचने के लिए ट्रक चालक देवबंद-बरला मार्ग पर चलते हैं। इसके चलते लगभग एक वर्ष के भीतर हॉटमिक्स प्लांट से तैयार मार्ग पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो गई।

ग्रामीणों ने लंबे समय तक मार्ग के निर्माण की मांग उठाई, तब जाकर इसका निर्माण हुआ और ग्रामीणों को राहत मिली थी, लेकिन रोहाना में टोल प्लाजा शुरू होने के बाद ट्रक चालकों ने टोल बचाने के लिए मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे से वाया बरला होते हुए देवबंद और यहां से सहारनपुर जाना शुरू कर दिया। इसके चलते एक वर्ष के भीतर यहां के हालात फिर से पहले जैसे बन गए। कुछ महीने पहले इसी मार्ग पर पड़ने वाले धारुवाला गांव में ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने जाम लगाकर दो ट्रकों में आग लगा दी थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया था, लेकिन सरकारी व्यवस्था कुछ दिन बाद ही समाप्त हो गई और फिर से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इसकी वजह से 16 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है।

सहारनपुर: बारिश में सड़क दरकने से देवबंद-मंगलौर मार्ग पर जमीन में फंसा ट्रक का धुरा

सहारनपुर: बारिश में सड़क दरकने से देवबंद-मंगलौर मार्ग पर जमीन में फंसा ट्रक का धुरा- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed