{"_id":"6125367e8ebc3e7a0d5b7836","slug":"donated-blood-in-delhi-saved-patient-s-life-saharanpur-news-mrt5531632110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाकर किया रक्तदान, बचाई मरीज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाकर किया रक्तदान, बचाई मरीज की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर में अनेक ऐसे युवा हैं, जिनमें रक्तदान करने का जुनून सा है। ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें सहारनपुर के एक नहीं, बल्कि तीन युवाओं ने दिल्ली पहुंचकर रक्तदान किया, जिसके बाद मरीज की जान बच सकी।
सहारनपुर निवासी अलका मित्तल ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित हैं, जिनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। वहां अलका को रक्त की जरूरत पड़ी तो डॉक्टरों ने पीड़ित के परिजनों को रक्त का इंतजाम करने को कहा। दिल्ली जैसी जगह पर जहां कोई जानने वाला नहीं था रक्त की व्यवस्था करना मुश्किल था। ऐसे में पीड़ित के परिवार ने सहारनपुर के फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट से संपर्क किया। जिसके बाद बिना देर किए ट्रस्ट के सदस्य ज्वाला सिंह, सुखविंदर सिंह व कुलदीप सिंह तुरंत रक्तदान मोटीवेटर अश्वनी मित्तल के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने एम्स जाकर रक्तदान किया, जिसके बाद मरीज को रक्त मिल सका। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने की प्रेरणा उन्हें फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के डॉ. वीरेंद्र शर्मा और मनोज धनगर से मिली है। भविष्य में भी यदि किसी को जरूरत पड़ती है तो वह रक्तदान करने से पीछे नहीं हटेंगे।