फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not let disability become a hindrance in life: Rekha

जीवन में दिव्यांगता को नहीं बनने दें बाधक : रेखा

Wed, 18 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Do not let disability become a hindrance in life: Rekha
रूपाली विहार स्थित संकल्प संस्था के कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दिव्यांग बच्चों के अभिभाव? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रुपाली विहार स्थित संकल्प संस्था के कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों के जीवन में सुधार लाने के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सचिव डॉ. रेखा कुमार ने कहा कि बच्चों के जीवन में दिव्यांगता को बाधक न बनने दें। दिव्यांग बच्चे भी अन्य बच्चों की तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। जरूरत है कि बचपन से ही उनके जीवन में सुधार कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से संकल्प संस्था द्वारा समय-समय पर कार्यशालाएं करके अभिभावकों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को जीवन स्तर अच्छा बनाने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मनोवैज्ञानिक एवं दिव्यांग पुर्नवास विशेषज्ञ मृदुला ने बच्चों के जीवन में सुधार के टिप्स दिए और अभिभावकों से भी प्रस्ताव मांगे। तत्पश्चात अभिभावकों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सृष्टि, हर्ष, शिखर, कनन, भव्य जैन, वंश, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed