{"_id":"669c2c36d6ec47cdd3059434","slug":"do-not-jump-into-the-water-out-of-provocation-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-127840-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उकसावे में आकर पानी में छलांग न लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उकसावे में आकर पानी में छलांग न लगाएं
Sun, 21 Jul 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डूबने से बचाव को लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने आमजन को कई सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी के उकसावे में आकर पानी में छलांग न लगाएं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों को पुल या ऊंचे टीले से पानी में कूदकर स्नान करने से रोका जाए। बेहद जरूरी होने पर ही पानी में उतरें और गहराई का ध्यान रखें। ओवरलोड नौकाओं में न बैठें। नदी या तालाब में स्नान या तैरते हुए स्टंट न करें और न ही सेल्फी लें। ऐसा करना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने बताया कि डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये, दिव्यांग होने पर 74 हजार से 2.5 लाख रुपये, मकान की क्षति होने पर चार हजार से 1.2 लाख रुपये, और पशु की मृत्यु होने पर चार हजार से 37500 रुपये की राहत राशि दी जाती है।