फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dm took meeting

खांसी वालों की भी कोरोना जांच कराएं : डीएम

Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
dm took meeting
खांसी वालों की भी कोरोना जांच कराएं : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि जिन लोगों को खांसी की शिकायत है, उनकी भी कोरोना जांच कराई जाए, साथ ही नेहरू मार्केट, आईएमए भवन, मंडी समिति परिसर आदि में मरीजों के सैंपल लेने के लिए सेंटर बनाने के निर्देश दिए। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक ले रहे थे।
उन्होंने अस्पताल में कार्यरत स्टाफ की नियमित रूप से जांच कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आईएमए के पदाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्साधिकारी से वेंटिलेटर तथा ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता की जानकारी ली। आईएमए पदाधिकारियों ने कहा जरूरत पड़ने पर आईएमए जरूरी सुविधाएं और स्टाफ उपलब्ध कराने केे तैयार हैं। डीएम ने कोरोना की जांच में तेजी लाने और कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराने की बात कही। लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाए। निर्देश दिए कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का प्रतिदिन फीड बैक लेते रहे। कोविड अस्पताल में मरीजों के खाने की गुणवत्ता, पेयजल, प्रकाश तथा साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में नगर में सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, एडीएम-वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, कोविड-19 नोडल अधिकारी शिवांका गौड़, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एके त्रिपाठी, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

बिना पर्चे के दवा नहीं बेचने के निर्देश
कैश मेमो और चिकित्सक के पर्चे के बिना दवाओं की बिक्री नहीं होने देने और नियम का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉयो मेडिकल वेस्ट खुले में ना डालें
डीएम ने चिकित्साधिकारियों को बॉयो मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बॉयो मेडिकल वेस्ट को खुले में नहीं डाला जाए। बायो मेडिकल वेस्ट को ले जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed