{"_id":"58012ad04f1c1b762b28fafc","slug":"dm-screw-tightly-managers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कसे चीनी मिल के प्रबंधकों के पेंच, 25 तक भुगतान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कसे चीनी मिल के प्रबंधकों के पेंच, 25 तक भुगतान करें
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जिलाधिकारी शफक्कत कमाल ने शुक्रवार को चीनी मिलों के प्रबंधकों के पेंच कसते हुए निर्देश दिए कि हर हाल में 20 से 25 अक्तूबर तक किसानों को बकाया भुगतान कर दें।
उन्होंने 25 अक्तूबर तक बकाया भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। डीएम ने मेंटीनेंस कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा तय करते हुए शुगर मिलों से पेराई सत्र शुरू करने की तारीख भी पूछी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में शुगर मिलों और गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए मिल प्रबंधकों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि शुगर मिलें 20 से 25 अक्तूबर तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दें।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने वाली मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने मिल प्रबंधकों से 30 अक्तूबर तक मेंटीनेंस कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए समय से पेराई सत्र आरंभ करने को कहा।
इस पर नानौता, सरसावा और गांगनौली शुगर मिलों के प्रबंधकों ने 7 नवंबर, देवबंद ने 8 नवंबर और शेरमऊ ने 10 नवंबर को पेराई शुरू करने का समय दिया।
इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी, पीके अवस्थी, डीएन मिश्रा, विनोद कुमार, सीपी सिंह और सभी वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, समितियों के सचिव आदि मौजूद रहे।