फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM Announces 11 Location Hotspots Of Nine Police Stations

डीएम ने नौ थाना क्षेत्रों के 11 स्थान हॉटस्पॉट घोषित किए

Mon, 17 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM Announces 11 Location Hotspots Of Nine Police Stations
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले में नौ थाना क्षेत्रों के 11 स्थानों पर कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिलने के चलते चिह्नित स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर कंटेंनमेंट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इनमें थाना देवबंद, नागल, गंगोह, गागलहेड़ी, कुतुबशेर, चिलकाना, मंडी, कोतवाली नगर और सदर बाजार शामिल हैं। जबकि पांच थाना क्षेत्रों के नौ स्थानों पर पिछले 14 दिनों में किसी भी व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित न पाए जाने के चलते उन स्थानों से कंटेनमेंट जोन की कार्रवाई को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिन स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, उनमें थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पुराना गोपाल नगर, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के मेन रोड पर रविदास मंदिर, दूसरा मकान ग्राम बालेली, सदर बाजार के साहिबजी नगर एवं अहमद बाग और थाना मंडी क्षेत्र के पुराना कलसिया रोड, हशमत कालोनी, थाना नागल क्षेत्र के लाखनौर शामिल हैं। इसके अलावा थाना गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला औलिया, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के उनाली एवं लेबर कालोनी, थाना चिलकाना क्षेत्र के कन्हैया प्रधान वाली गली ग्राम धौलाहेड़ी और थाना देवबंद क्षेत्र के गांव गुनारसा को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों को बल्ली लगा कर चिह्नित कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, दैनिक आपूर्ति कर्मी और जिला प्रशासन की ओर से अधिकृत व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंध किया गया है। इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जारी किए गए सभी पास एवं अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित स्थानों पर हॉटस्पॉट का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नौ स्थानों से कंटेंनमेंट की कार्रवाई समाप्त
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया पूर्व में घोषित पांच थाना क्षेत्रों के नौ स्थानों में पिछले 14 दिनों के भीतर कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने के कारण इन क्षेत्रों से कंटेंनमेंट की कार्रवाई को समाप्त कर दिया गया है। इनमें थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंदिरा कालोनी, पंत विहार 11 ई तृतीय फेस, गोविंद नगर (मारवाह वाली गली), मोहल्ला राजेंद्र नगर एवं रामनगर पठानपुरा वाल्मीकि मंदिर के पास, थाना जनकपुरी क्षेत्र के तारा माता मंदिर वाली गली सुक्कुपुरा, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सरकड़ी शेख, थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव पंचकुंआ के शिव मंदिर के पीछे वाली गली एवं थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed