फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diversion implemented on Ambala-Saharanpur route, this will be the arrangementDiversion implemented on Ambala-Saharanpur route, this will be the arrangement

Saharanpur News: अंबाला-सहारनपुर मार्ग पर डायवर्जन लागू, ये रहेगी व्यवस्था

Tue, 01 Sep 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Diversion implemented on Ambala-Saharanpur route, this will be the arrangementDiversion implemented on Ambala-Saharanpur route, this will be the arrangement
सहारनपुर। पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम के चलते अंबाला-सहारनपुर मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू हो गया है। रूट डायवर्जन तीन सितंबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन में एक व दो सितंबर को सत्संग कार्यक्रम होगा। इसे लेकर कई दिनों से तैयारियां पूरी हो गई हैं। सत्संग में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों से अनुयायी आएंगे। सत्संग में आने वाले अनुयायियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू कर दिया है। एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे से यातायात डायवर्जन लागू हो गया है, जो तीन सितंबर रात 10 बजे तक लागू रहेगा। दो सितंबर तक सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 ट्रेनें रुककर चलेंगी।
विज्ञापन



-------

-- ऐसे रहेगी यातायात व्यवस्था

- गागलहेड़ी की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें यमुनानगर, अंबाला जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर कोलकी कट बाईपास से संचालित होंगे।

-सरसावा बाईपास कट से शहर प्रवेश मार्ग, नकुड़ तिराहा सरसावा और चिलकाना तिराहा सरसावा से आने वाले सभी वाहन, जिन्हें देहरादून, हरिद्वार या मुजफ्फरनगर जाना है, वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर सरसावा कट (बाबा का ढाबा कट) बाईपास से संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मुजफ्फरनगर, मेरठ और देवबंद की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें यमुनानगर या अंबाला जाना है, वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, लाखनौर, कोलकी कट बाईपास से जाएंगे।



-शहर की ओर से सरसावा जाने वाले सभी वाहन, पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों और दोपहिया वाहनों को छोड़कर, नकुड़ तिराहा से नकुड़-गंगोह रोड होते हुए कुम्हारहेड़ा बाईपास कट से संचालित होंगे।

- शामली की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर, देहरादून, अंबाला या सरसावा जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, चुनहेटी कट बाईपास से जाएंगे। नकुड़-गंगोह की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें देहरादून या यमुनानगर की ओर जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, कुम्हारहेड़ा कट बाईपास से संचालित होंगे।



-------
-- सत्संग भवन के मैदान में बनाया अस्थायी बस स्टैंड
परिवहन निगम ने पिलखनी सत्संग भवन के मैदान में अस्थायी बस स्टैंड बनाया है। एक व दो सितंबर को सत्संग के बाद 11 से शाम चार बजे तक करीब 150 बसें अलग-अलग मार्ग के लिए चलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिलखनी से शामली, मेरठ, गंगोह, नकुड़, हरिद्वार, देहरादून, यमुनानगर, अंबाला, घंटाघर, मानकमऊ व कांशीराम कॉलोनी बस स्टैंड तक जाएंगी। सत्संग भवन में बसों की व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

------
-- इन ट्रेनों का सरसावा स्टेशन पर स्टॉपेज शुरू

कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़, देहरादून-अमृतसर, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग, अमृतसर-दरभंगा जननायक, वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा, धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा सतलज, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-योगनगरी ऋषिकेश हेमकुंड, अमृतसर-देहरादून, जम्मूतवी-कोलकाता, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी, जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार, अंबाला कैंट-दिल्ली इंटरसिटी, जालंधर सिटी-दिल्ली इंटरसिटी, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना, जयनगर-अमृतसर शहीद, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, बीकानेर-हरिद्वार, लखनऊ-चंडीगढ़, इंदौर-अमृतसर, हरिद्वार-बीकानेर, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना, अमृतसर-जयनगर शहीद, दरभंगा-अमृतसर जननायक, योग नगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड, बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ और कोलकाता-जम्मूतवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed