फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District expected to get representation in Yogi cabinet

योगी मंत्रिमंडल में जिल को प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद

Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
District expected to get representation in Yogi cabinet
सहारनपुर। योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में जनपद की भी भागेदारी की उम्मीद है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जनपद के पांच विधायकों में से एक विधायक मंत्री बन सकता है। हालांकि पांचों विधायक जीतने के बाद से ही मंत्री पद को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेेताओं के साथ जोड़तोड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सूबे में शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार बन रही है। योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने को जनपद के सभी पांचों विधायक दौड़ में लगे हैं। भाजपा नेताओं को भी उम्मीद है कि जिले से एक विधायक को मंत्री पद मिल सकता है, क्योंकि सहारनपुर जनपद में भाजपा ने पांच सीटें जीती हैं, जबकि गत चुनाव में चार ही सीट थी। देवबंद से लगातार दूसरी बार विधायक बने बृजेश सिंह का नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में सबसे ऊपर चल रहा है। नकुड़ से विधायक बने मुकेश चौधरी की दावेदारी भी मंत्री पद के लिए मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने चार बार के विधायक पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को हराया है। शहर विधायक राजीव गुंबर को भी पंजाबी समाज के कोटे में मंत्री बनने की उम्मीद है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी का कहना है कि जनपद को योगी मंत्रिमंडल में भागेदारी मिल सकती है। उनका कहना है कि देवबंद विधायक बृजेश सिंह के मंत्री बनने की सबसे अधिक उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed