{"_id":"696d243574aedd74a1053fbd","slug":"district-co-operative-bank-to-share-dividend-of-rs-147-lakh-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-167494-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक 147 लाख रुपये का लाभांश करेगी साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक 147 लाख रुपये का लाभांश करेगी साझा
विज्ञापन
जनमंच में आयोजित को- ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक सामान्य बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी को सम्म
- डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की 76वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक संपन्न
- बोले राज्यमंत्री- बैंक कमजोर किसानों और निर्बल व्यक्तियों को दे रहा गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की 76वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक जनमंच में हुई। बैठक में बी पैक्स समितियों को 147.98 लाख रुपये का लाभांश साझा करने का फैसला लिया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर किसानों और निर्बल व्यक्तियों को बैंक ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी राजपाल सिंह के चेयरमैन बनने के बाद से बैंकिंग में सुधार और प्रगति हुई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि हमने इस बार एक नया प्रयोग किया है। सदस्यता अभियान के साथ किसानों और जरूरतमंद लोगों को सीधे बैंक से जोड़ने का कार्य किया है। सहकारिता मंत्रालय को शेयर सर्विस एंटिटी में अपनी सहमति दी है। इसके चलते हम अपने किसानों, ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, भीम आधार पे, ईकेसीसी जैसी आधुनिक भुगतान सेवा का लाभ दे सकेंगे। यह सुविधा सहकारिता की अपनी स्वयं आधारित सेवा हृोगी।
बैंक का उद्देश्य मजदूर, किसान, गरीब, बेरोजगार, निर्बल वर्ग को जीवनयापन के साथ प्रगति का अवसर प्रदान करना है। पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा ने कहा कि जिले के किसान, लघु उद्यमी एवं अन्य वर्गों को व्यक्ति के बैंक के माध्यम से सहकारी नीति का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले सभी अतिथियों का बैंक सेक्रेटरी कुलदीप चौधरी ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सहकारिता डीके शर्मा, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेंद्र राणा, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, एआर को-ऑपरेटिव रविशंकर समेत बैंक संचालक मौजूद रहे।