{"_id":"69e680b2eb2153af4206fbfe","slug":"dispute-between-two-factions-over-personal-enmity-in-saini-sarai-eight-arrested-for-attempted-murder-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-173871-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सैनी सराय में रंजिशन दो पक्षों में विवाद, हत्या के प्रयास में आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सैनी सराय में रंजिशन दो पक्षों में विवाद, हत्या के प्रयास में आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। मोहल्ला सैनी सराय में रंजिशन दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें कई लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आठ लोगों का हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
मोहल्ला सैनी सराय में रविवार रात सुरजीत और विशाल पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इसमें खेमकरण समेत कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। पुलिस के मुताबिक सुरजीत और विशाल की तहरीर पर हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभिषेक, मोहर सिह, अर्जुन, आनंद उर्फ बादशाह, अंकित, सागर, विकास, अनुज आदि को गिरफ्तार कर सभी को न्यायालय को समक्ष पेश किया गया।
वहीं, कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रणखंडी निवासी अनुज है। मामले में करंजाली गांव निवासी टिंकू कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।