फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Discussion with officials regarding annual Gajrath festival

वार्षिक गजरथ महा उत्सव यात्रा को लेकर अफसर से की चर्चा

Tue, 11 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Discussion with officials regarding annual Gajrath festival
जैन समाज की वार्षिक गजरथ महा उत्सव यात्रा को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे जैन समाज के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जैन समाज की 13 अक्तूबर से शुरू होने वाली वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा को लेकर जैन समाज के पदाधिकारियों तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा को सुचारु रूप से निकालने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने नगर निगम से शोभायात्रा के मार्ग को गड्ढा मुक्त करने को कहा है। यात्रा के दौरान उस मार्ग पर पड़ने वाली सभी मांसाहार की दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर नीचे लटके बिजली के तार सही करने के निर्देश दिए हैं। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रात: 9:30 बजे शोभायात्रा आवास विकास से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार, बड़तला यादगार, चिलकाना रोड से होते हुए जैन बाग जैन मंदिर में पहुंचेगी। जहां श्री जी का अभिषेक होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, कुलभूषण जैन, मान सिंह, अंकुर अग्रवाल, संदीप जैन, प्रवीन जैन, पंकज जैन, राजा दीपक जैन, मुकुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed