{"_id":"623cb3c6a1fc932b280dec87","slug":"disappearance-of-three-siblings-created-a-stir-saharanpur-news-mrt5816124121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मासूम भाई- बहनों के गायब होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मासूम भाई- बहनों के गायब होने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली के गांव संतागढ़ से तीन सगे मासूम भाई बहन घर के बाहर खेलते लापता हो गए जिससे परिजनों में हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज तो कर ली, लेकिन खोजबीन के लिए केवल चाइल्ड लाइन के संज्ञान में मामला दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से कोई प्रयास नहीं कर रही।
देहात कोतवाली के गांव संतागढ़ निवासी श्रमिक जितेंद्र उर्फ लल्लू की 12 साल की बेटी जिया, आठ वर्षीय दीपा और छह वर्षीय पुत्र जीत 22 मार्च की शाम घर के बाहर खेल रहे थे। तीनों मासूम अचानक लापता हो गए। जितेंद्र ने बताया कि जब वह घर में नहीं आए तो बच्चों की मां ने उनकी तलाश की, लेकिन तीनों बच्चों का उसके बाद से कुछ पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने भी सभी संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परेशान परिजनों ने देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद चाइल्डलाइन को भी मामले से अवगत कराया गया है और बच्चों की तलाश कराई जा रही है। उधर, तीनों बच्चों के न मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चों के परिजनों के साथ ग्रामीण भी अपने स्तर से दिन-रात बच्चों की तलाश में लगे हैं।