{"_id":"647a379fe9d2e416930b3a24","slug":"dirt-found-in-toilet-village-secretary-missing-from-camp-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3564-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शौचालय में मिली गंदगी, शिविर से नदारद मिला ग्राम सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शौचालय में मिली गंदगी, शिविर से नदारद मिला ग्राम सचिव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकासखंड़ बलियाखेड़ी के ग्राम मोहम्मदपुर बहलोलपुर के ग्राम पंचायत सचिवालय लगे पीएम किसान लाभार्थी शिविर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव विनोद कुमार सैनी अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने ग्राम सचिव का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर में किसानों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि शौचालय में गंदगी मिली। जानकारी करने पर पता चला कि नियमित शौचालय की सफाई नहीं हो रही है। शौचालय अनेक खामियां मिली। इसको लेकर सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।