फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dictatorship will not be tolerated, will agitate

Saharanpur News: तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं होगा, करेंगे आंदोलन

Fri, 30 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dictatorship will not be tolerated, will agitate
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक बलियाखेड़ी कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को आंदोलन के लिए चेताया है। संगठन पदाधिकारियों का आरोप है कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के वित्त नियंत्रक नई पेंशन नीति को शिक्षकों पर जबरन थोप रहे हैं। अन्यथा वेतन रोकने की धमकी दे रहे हैं, जो उनके तानाशाही रवैये केेे दर्शाता है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष सुमन रानी, मंत्री रामनरेश, कोषाध्यक्ष निधि गुप्ता और जिला महामंत्री इसम सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि वित्त नियंत्रक द्वारा जारी पत्र में शिक्षकों पर नई पेंशन नीति को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। स्वीकार नहीं करने पर वेतन रोकने की धमकी दी जा रही है, जो प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों के साथ ज्यादती है। संगठन इसे स्वीकार नहीं करेगा। यदि वित्त नियंत्रक ने अपना रवैया नहीं बदला तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में पूजा रानी, समुद्र सेन, सीमा, मुकेश, अनुराग, श्यामलाल, सुरेखा, चारू महेश्वरी, किरन, प्रवीन कुमार, सुनीता, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed