फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees leave for Siddhpeeth Shakambhari Temple carrying a 900 feet long chunari.

Saharanpur News: सिद्धपीठ शाकंभरी मंदिर के लिए 900 फीट लंबी चुनरी लेकर निकलें श्रद्धालु

Fri, 13 Mar 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees leave for Siddhpeeth Shakambhari Temple carrying a 900 feet long chunari.
राधा विहार ​स्थित सिद्धपीठ वैष्णवी महाकाली ​मंदिर से 900 फीट की चुनरी को  माता शाकंभरी देवी मंद
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर से 900 फीट लंबी चुनरी मां शाकंभरी देवी को अर्पित करने के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि माता को शुक्रवार को चुनरी अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन


मां शाकंभरी को 900 फीट चुनरी अर्पित करने के साथ ही प्रतिदिन अखंड भंडारा और मां शाकंभरी चरित्र कथा सुनाई जाएगी। यह चुनरी गुजरात के सूरत से बनवाकर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां को अर्पित की है। भक्तों ने विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद पैदल यात्रा शुरू कर मां शाकंभरी देवी मंदिर के लिए प्रस्थान किया। स्वामी कलेंद्रानंद महाराज ने कहा मां आदिशक्ति योग माया सबका कल्याण करने वाली हैं। श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने से मां भगवती सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा मां भगवती चराचर में व्याप्त है। मां भगवती को कुछ भी अर्पण नहीं किया जा सकता। वह स्वयं ही करने वाली और स्वयं करवाने वाली हैं। इस अवसर पर पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजन कोचर, सन्नी तनेजा, रमेश चंद शर्मा, राजेंद्र धीमान, रविंद्र, अश्विनी, संजय, सुनील कश्यप, मनोज, बबली, संगीता, प्रभा, अनीता, गीता, कुसुम रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------

19वां प्रकाट्य महोत्सव मनाया

सहारनपुर। स्वामी मंगला नंद महाराज के सानिध्य व संचालन में श्री करूणा बिहारी का 19वां प्रकाट्य महोत्सव मनाया गया। सुंदर श्रृंगार में सजे लड्डू गोपाल ओर 56 भोग आकर्षण का केंद्र रहे। स्वामी मंगलानंद महाराज ने बताया कि सहारनपुर में श्री करुणा बिहारीं जी 19वां प्राकट्य जन्मोत्सव उत्सव सभी सावरा संकीर्तन मंडल परिवार के भक्तों सेवकों के सहयोग से बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर धीरजानंद महाराज, अमर पूरी, शाश्वत पूरी, गोपाल दास, पंडित अरूण कौदंड, दीपक अग्निहोत्री, दीपक गांधी, अंकित, ममता चानना ,नंदनी बाठला ,सोनिया खेड़ा, सोनिया चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed