फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees flock to Siddhpeeth Shakambhari Devi

सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon, 05 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees flock to Siddhpeeth Shakambhari Devi
सिद्वपीठ में माता के दर्शनों को लाइन में लगे श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन

सहारनपुर, शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।
शनिवार की शाम से ही पदयात्री काफिले के रूप में मां के भवन पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। पदयात्रियों के साथ लेट कर जाने वाले भक्तों की संख्या भी काफी है। भक्त भूरादेव से लेटकर उबड़ खाबड़, पथरीले रास्तों से होकर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। भूरादेव पर तो दोपहर में जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौपहिया वाहनों को भूरा देव मंदिर से पूर्व खोल के रास्ते की ओर डायवर्ट किया। वहां से श्रद्धालु पैदल ही सिद्धपीठ तक गए। पदयात्रियों के लिए जगह जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिर परिक्षेत्र में शंकराचार्य आश्रम, संकटमोचन हनुमान मंदिर, बगलामुखी मंदिर, रक्तदंतिका मंदिर, छीन्मस्तिका मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया था। भूरादेव मंदिर से पांच किमी दूर स्थित शिवालिक पहाड़ियों के मध्य संश्ररा ठाकुर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंच विष्णु भगवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed