फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees dance on devotional songs in Bhajan Sandhya

भजन संध्या में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 17 Mar 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on devotional songs in Bhajan Sandhya
शाकंभरी के दरबार में दर्शनों को लगी भक्तों की कतार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। होली के अवसर पर विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। लोगों ने होली की एक दूसरे को बधाई देकर पर्व को सौहार्दपूर्ण मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मानस मंडल सहारनपुर की ओर से जेवी जैन कॉलेज रोड स्थित मानव मंदिर में ‘होली आई रे कन्हाई होली आई रे’ विशेष भजन संध्या एवं रासलीला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक रहे। अनिल कुमार वर्मा ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। जिसे पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों पर बाल कलाकार वैष्णवी एवं मानसी गुगलानी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शालिनी कौशिक, जगदीप कालड़ा, निशा कालड़ा, नवीन गुलाटी, सपना गुलाटी, लोकेश मलिक, पूजा, हर्ष गुगलानी, सुमन गुगलानी, प्रवीण गुप्ता, राजेश, कविता, चंद्रकांता, पंकज शर्मा, प्रीति , पवन, नीरज, रिंकी, रमन बंसल, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ का होली मिलन
सहारनपुर। राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सभी ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा आपस में एक दूसरे का सहयोग करने का संकल्प लिया। रमा शंकर सिंह, संतोष शाह, बीडी दुबे ने एकजुट रहने पर बल दिया। संजय कुशवाहा, नेत्रपाल चौहान, प्रभाकर द्विवेदी, सन्नी राय, सोनू सिंह, अनिल गिरि, अर्जुन यादव, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नेत्रहीन बच्चों ने मनाई होली
सहारनपुर। नेत्रहीन एवं विकलांग कल्याण शिक्षण संस्थान की ओर से चंद्र विहार कॉलोनी में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। नेत्रहीन बच्चों शौर्य, पवन, आशीष, अनुज, दिनेश आदि ने होली खेली और होली पर गीत, कविताएं सुनाई। प्राचार्य अमन ने संचालन किया। संयोजक संजय शेरवाल ने संस्था के बारे में बताया। कुलदीप सिंह पुंडीर, अशोक पुंडीर, अश्वनी राठौर, संजय शर्मा, डॉ. अवनीश शर्मा, संदीप रावत, सुरेंद्र शर्मा, मंजू, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed