फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devkumar elected unopposed district president for the fifth time

देवकुमार पांचवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए

Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Devkumar elected unopposed district president for the fifth time
सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि देव कुमार को पांचवीं बार निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष चुना गया। कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीताराम और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में 22 और 23 फरवरी को नामांकन हुए। 24 फरवरी की तिथि नाम वापसी की थी। मगर जिलाध्यक्ष और जिला सचिव पद पर मात्र एक-एक नामांकन हुआ। ऐसे में जिलाध्यक्ष पद पर देव कुमार और जिला सचिव पद पर रूबी ममता नायर निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। देेवकुमार और रूबी ममता नायर ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान शशि कुमार सैनी, रविंद्र कुमार, विशाल, इलम चंद, प्रदीप कुमार, मनदीप सिंह, राम शिरोमणि तिवारी, संजीव शर्मा, अर्चन भटनागर, दीपमाला शर्मा, संगीतय त्यागी आदि ने दोनों पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढी, सीएमएस डॉ. आभा वर्मा, एडी हेल्थ डॉ. अनीता जोशी, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. संजय यादव, डॉ. ममता सोढ़ी आदि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed