फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Determination of 23 purchasing centers for paddy purchase in the district

जनपद में धान खरीद के लिए 23 क्रय केंद्रों का निर्धारण

Sat, 03 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Determination of 23 purchasing centers for paddy purchase in the district
सहारनपुर। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने धान खरीद के लिए 23 क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। गत वर्ष जनपद के 3330 किसानों से 28 क्रय केंद्रों पर 12376.54 मीट्रिक टन धान की बिक्री की थी।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की खरीद कराती है। सरकार सिर्फ सामान्य प्रजातियों और ग्रेड-1 धान की ही खरीद कराती है। किसान बासमती धान को मंडी में बेचता है। इस बार सरकार ने कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-1 का भाव 2060 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। जनपद में संकर प्रजातियों के धान का रकबा 7840 हेक्टेयर और सामान्य धान का क्षेत्रफल 8366 हेक्टेयर है। इस बार संकर धान के 243745 क्विंटल और सामान्य धान के 260098 क्विंटल उत्पादन होने की संभावना है। धान की सरकारी खरीद के लिए जिलाधिकारी ने 23 क्रय केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें खाद्य विभाग के नौ, प्रादेशिक कॉपरेटिव फेडरेशन के 12 और भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

ये रहेंगे धान खरीद के सरकारी क्रय केंद्र
जनपद में धान की सरकारी खरीद के लिए 23 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें खाद्य विभाग के सहारनपुर नवीन मंडी, पुंवारका एट कमेशपुर, गंगोह नवीन मंडी, रामपुर मनिहारान नवीन मंडी, नानौता, देवबंद नवीन मंडी और बेहट एट गंदेवड़ा शामिल हैं। पीसीएफ के साधन सहकारी समिति पुंडेन, नल्हेडा गुर्जर, कैलाशपुर, टाबर, बुढ्ढाखेड़ा, गंगोह, तीतरों, घाटेड़ा, गांगनौली, अनवरपुर बरौली, हलवाना, कुर्डीखेड़ा और भारतीय खाद्य निगम के सहारनपुर मंडी, चिलकाना में क्रय केंद्र स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद की तैयारियां शुरू
जनपद में एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। धान खरीद के लिए जिलाधिकारी ने 23 क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। यदि आवश्यकता हुई तो क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। - संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed