फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Despite the rain, 86 percent of the candidates gave the teacher eligibility test

बारिश के बावजूद 86 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Despite the rain, 86 percent of the candidates gave the teacher eligibility test
टीईटी की परीक्षा पर नही कोविड़ गाइडलाइन का उलघंन परीक्षा केन्द्र से बाहर आती भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को 34 केंद्रों पर सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बारिश और सर्दी के बावजूद 86 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए प्रशासनिक स्तर से व्यवस्था चौबंद की गई थी। परीक्षा में कोविड दिशा निर्देशों का भी कड़ाई से पालन कराया गया।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षा के लिए कई अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। बारिश की वजह से अभ्यर्थियों को कुछ परेशानी हुई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, साथ ही बिना मास्क के किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। पहली पाली के लिए पंजीकृत प्राथमिक स्तर के 18,550 अभ्यर्थियों में से 15,866 ने परीक्षा दी, जबकि 2,684 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक चली। दूसरी पाली के लिए उच्च प्राथमिक स्तर के 13,545 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनके सापेक्ष 11,722 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,823 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 27,588 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 86 रहा। पूर्व में यह परीक्षा नवंबर 2021 में हुई थी, लेकिन प्रश्न पत्र के लीक होने की वजह से परीक्षा बीच ही में निरस्त कर देनी पड़ी थी, जिससे अभ्यर्थियों को झटका लगा था। लेकिन इस बार परीक्षा को लेकर व्यवस्था चौबंद की गई थी। प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ ही केंद्रों पर पुलिस की व्यवस्था भी चौबंद रही।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की बात
--कैलाशपुर निवासी अंजू ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। उन्होंने बताया कि वह नवंबर माह में भी परीक्षा देने आई थी, लेकिन बीच ही में पेपर छोड़ना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें मायूसी हुई थी। इस बार परीक्षा को लेकर विभागीय स्तर से व्यवस्था अधिक चौबंद की गई है। उन्होंने प्रश्न पत्र को आसान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--रामपुर मनिहारान से परीक्षा देने के लिए जेवी जैन कॉलेज आई शिवानी ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में भी वह प्रश्न पत्र हल कर चुके थे। इस बार भी प्रश्न पत्र आसान ही रहा है। उन्होंने बेहतर व्यवस्था के लिए कॉलेज प्रशासन और प्रशासन की सराहना की।
--शहर निवासी विक्रांत चौहान ने बताया कि प्रश्न पत्र पिछली बार हुई परीक्षा की तुलना में थोड़ा कठिन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षाओं को लेकर व्यवस्था चौबंद रखनी चाहिए जैसी इस बार की है। क्योंकि परीक्षाएं रद्द होने से अभ्यर्थियों का साल बर्बाद हो जाता है, जिससे उनको मानसिक आघात पहुंचता है।
--लेबर कॉलोनी निवासी अरुण सिंह ने प्रथम पाली की परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि इस बार बीते नवंबर माह की तुलना में प्रश्न पत्र आसान रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र के भीतर एंट्री से लेकर कक्ष के भीतर तक व्यवस्था सख्त थी। लेकिन परीक्षा प्रदेेश भर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई है यह अधिक महत्वपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा ली गई है, जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने काफी मेहनत की थी। परीक्षा में 86 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे हैं। प्रश्न पत्र में भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं रही।
रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed