फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   deployment of more teachers by Posts created

सृजित पदों से ज्यादा शिक्षकों को दे दी तैनाती

Tue, 12 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में सृजित पदों से ज्यादा शिक्षकों को तैनात कर दिया गया है। इन विद्यालयों में 95 शिक्षक पहले ही अतिरिक्त थे। पद न होने के बावजूद विभाग ने 150 नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए।
विज्ञापन


इन नए शिक्षकों की ज्वाइनिंग पर उच्च न्यायालय ने फिलहाल रोक लगा दी है। लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर उठने लगे है। उधर, विभागीय अधिकारी से इसे प्रमोशन की मैनेजिंग कह रहे है।
विज्ञापन


बता दें कि जनपद में कुल 1355 प्राथमिक और 576 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1252 है। इन विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 1252 पदों पर 1079 एवं सहायक अध्यापकों के 3566 पदों पर 3661 अध्यापक तैनात है। सहायक अध्यापकों के पदों पर 95 शिक्षक पहले से ही ज्यादा तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विभाग ने इन पदों पर विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराकर 150 नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थियों की 27 जून को काउंसिलिंग कराकर 28 जून 2016 में नियुक्ति पत्र वितरित किये गए थे। इसी बीच मामला उच्च न्यायालय में चला गया। जहां से सभी शिक्षकों की ज्वायनिंग पर रोक लगा दी गई है।

विद्यालयों में सृजित पदों से ज्यादा शिक्षक तैनात करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। नियम विरुद्घ कार्य करने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने के इस खेल में विभागीय अधिकारी ही भूमिका पर भी सवाल उठने लगे है।

प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति 
विद्यालयों की संख्या :                 1252 
प्रधानाध्यापक के सृजित पद :             1252 
प्रधानाध्यापक कार्यरत :             1079 
प्रधानाध्याक रिक्त पद :             173 
सहायक अध्यापक के सृजित पद :         3566 
सहायक अध्यापक कार्यरत :             3661 
सहायक अध्यापक रिक्त :             95 
हाल ही में नए सहायक अध्यापकों को दिए नियुक्ति पत्र :     150 

अधिकारी कहिन
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के सृजित पद खाली नहीं है। लेकिन प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के कुछ पद और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के कुछ पद खाली होने के चलते नए शिक्षकों को तैनाती दी जा रही है। जल्द ही प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों का प्रमोशन कर स्थिति को मैनेज करने का प्रयास किया जाएगा। 


- बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए
सृजित पदों से ज्यादा शिक्षकों को तैनाती देना पूरी तरह नियम विरुद्घ है। जनपद में पदों से ज्यादा शिक्षकों को तैनात किया गया है, यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। 
- आरके तिवारी, एडी बेसिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed