फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Departments and schools engaged in preparations for UP Board Exam 2023

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारियों में जुटे विभाग और विद्यालय

Thu, 28 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Departments and schools engaged in preparations for UP Board Exam 2023
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाने हैं। परिषद ने इसकी समय सारिणी जारी की है, जिसके अनुसार काम करने के निर्देश विद्यालयों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों का कक्षा 10 और 12 में प्रवेश लेने तथा परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य द्वारा सभी अर्ह विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में दस अगस्त तक जमा किया जा सकता है। कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 16 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार से दस अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 16 अगस्त तक जमा किया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर 20 अगस्त तक आनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा उनके विवरणों (नाम माता / पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि) को भली-भांति चेक करने की अवधि इस अवधि 21 अगस्त से 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। संशोधित, अपडेट करने की अवधि एक से दस सितंबर तक रहेगी। इस अवधि में किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल संशोधन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली आदि को प्रपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed