फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Department serious on rejection of scholarship form

छात्रवृत्ति के फार्म रिजेक्ट होने पर विभाग गंभीर

Thu, 06 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Department serious on rejection of scholarship form
सहारनपुर। त्रुटियों के कारण रिजेक्ट हुए छात्रवृत्ति के फार्म को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग, जिला समाज कल्याण और जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग गंभीर हो गया है। शिक्षण संस्थाओं की ओर से फार्म भरने में की गई गलतियों के कारण एक बार 700 और दूसरी बार 400 फार्म छात्रवृत्ति के रिजेक्ट हुए थे। इस कारण इन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। इसको लेकर अब शिक्षण संस्थाओं को प्रशिक्षण देने के साथ उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के फार्म ऑनलाइन शिक्षण संस्थाओं की ओर से भरे जाते हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जांच में सामने आया कि फार्म भरने में कई-कई कॉलेजों ने एक ही नोडल अधिकारी नामित किया। इसके साथ ही छात्रों के बैंक खाता नंबर पूरे नहीं भरे गए, इस कारण बीते वर्ष एक बार में 700 और दूसरी बार में 400 फार्म रिजेक्ट हुए । शिक्षण संस्थानों ने समय देने के बाद भी त्रुटियों को दूर नहीं किया। छात्रवृत्ति न मिलने के कारण छात्रों ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण विभाग और जिला अल्पसंख्यक विभाग में शिकायत की।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक शिक्षण संस्थानों ने छात्रों को विभागीय गलती बताकर यहां भेजा, गलती शिक्षण संस्थानों की ओर से की गई। इसको लेकर शासन को भी पत्र लिखा। अब इसे देखकर शासन के निर्देशानुसार शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को छात्रवृत्ति फार्म भरने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही शिक्षण संस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय होगी। इसके पीछे शासन की मंशा है कि कोई भी छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। जिला पिछड़ा वर्ग और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शरद प्रकार श्रीवास्तव ने बताया शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को ट्रेनिंग देने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed