फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of scavengers in municipal corporation, will strike today

नगर निगम में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, आज करेंगे हड़ताल

Wed, 03 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of scavengers in municipal corporation, will strike today
नगर निगम में नगरायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर आयुक्त पर अभद्र व्यवहार करने तथा कर्मचारी की मौत पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने उनके कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही बुधवार यानि आज पूरे शहर में कार्य बहिष्कार करते हुए नगर निगम में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कांवड़ ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से बीर सिंह नाम का सफाईकर्मी झुलस गया था। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की मदद के लिए सफाई कर्मचारी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी आजाद के नेतृत्व में मंगलवार को नगरायुक्त गजल भारद्वाज से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। उनकी मांग थी कि मृतक के एक परिजन को नौकरी दी जाए तथा सभी कर्मचारी मिलकर परिवार की आर्थिक मदद करें। आरोप है कि नगरायुक्त ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही मृतक कर्मचारी के प्रति अपनी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और अपने कार्यालय से निकल गईं। ऐसे में कर्मचारियों ने नगरायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन करना पड़ा। सोनी आजाद ने बताया कि 11 अगस्त से हर घर झंडा कार्यक्रम शुरू हो रहा है, जिसमें महानगर में प्रत्येक घर पर झंडा लगाने और उसे उतारने की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को दी गई है। ऐसे में यदि झंडा लगाते हुए किसी कर्मचारी के साथ कोई हादसा हो जाता है तो नगरायुक्त तो उसकी भी जिम्मेदारी नहीं लेंगी। सोनी का कहना है कि बीर सिंह के मामले में नगरायुक्त का जो रवैया रहा है, वह निंदनीय है। तमाम संगठनों ने बैठक कर बुधवार से कार्य का बहिष्कार कर नगर निगम में धरना और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्य बहिष्कार करते हुए नगर निगम पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

निगम का एक-एक कर्मचारी नगर निगम परिवार का हिस्सा है। मैंने किसी कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया है। तमाम अधिकारी उस समय मेरे कार्यालय में मौजूद थे, जो इस बात के गवाह हैं। बल्कि कुछ सफाईकर्मी ही राष्ट्रध्वज के बारे में कुछ गलत बोल रहे थे, जिनको टोका गया था। जिन भी सफाईकर्मियों को गलतफहमी हुई है उनसे बात की जाएगी। हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। - गजल भारद्वाज, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed