{"_id":"61c367b68c81d44e562042b1","slug":"demonstration-of-paschim-pradesh-mukti-morcha-at-ganna-bhawan-saharanpur-news-mrt5702597118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का गन्ना भवन पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का गन्ना भवन पर प्रदर्शन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने बाइक रैली निकाली और गन्ना भवन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने उप गन्ना आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
बुधवार को गन्ना भवन पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि मंडल की चीनी मिलों पर अभी भी गत सीजन का करीब 550 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। इसके अलावा बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज भी है। शुगर कंट्रोल ऑर्डर 1966 के अनुसार जो चीनी मिलें 14 दिन के अंदर किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करती हैं उन्हें 15 प्रतिशत वार्षिक दर से बकाया पर ब्याज का भुगतान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर तो क्या 14 महीने के बाद भी गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर घटतौली होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज और गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल नहीं दिलाया तो किसान आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे। इस दौरान वीरेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, रविंद्र चौधरी गुर्जर, आसिम मलिक, सुशील गुर्जर, सरदार अरविंदर सिंह लांबा, वीरेंद्र सिंह, बिल्लू चौधरी, लहरी सिंह चौधरी, वीरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।