फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Democracy fighters honored by celebrating Black Day

काला दिवस मनाकर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighters honored by celebrating Black Day
सहारनपुर। 25 जून 1975 को तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई इमरजेंसी के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इसके साथ ही लोकतंत्र सेनानियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने ऑनलाइन आयोजित बैठक में कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के रूप में देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बदनुमा दाग दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व तेज कुमार क्वात्रा ने कहा कि असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार का आतंक इस कदर था कि जेलों में बंद लोकतंत्र सेनानी भी डर गए थे। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। अनेकों बार अपने निजी हितों के लिए राज्य सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाकर लोकतंत्र को बंधक बनाया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख रूप से महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाजकृष्ण गांधी, दिनेश सेठी, महामंत्री शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश धनगर, गौरव गर्ग, गोकर्ण दत्त शर्मा, उमा नेगी, बबिता सैनी, प्रदीप शर्मा, आदित्य भारद्वाज, रानी वर्मा, संजय अरोड़ा, साध्वी, सविता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed