{"_id":"63446177b9d44749ba025cd7","slug":"demand-for-resolution-of-problems-raised-in-monthly-meetings-of-bku-saharanpur-news-mrt60900789","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू मासिक बैठकों में उठाई समस्याओं के निदान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू मासिक बैठकों में उठाई समस्याओं के निदान की मांग
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद में भाकियू की मासिक बेठक में शामिल किसान
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/गंगोह/सरसावा/नकुड़ (सहारनपुर)। जिले के देहात में सोमवार को भाकियू की मासिक बैठकों का आयोजन कर क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इनका निदान कराने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। हल न निकलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
मुजफ्फराबाद ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष उगेश कांबोज, युवा जिला अध्यक्ष अजय कांबोज ने थाप्पुल इस्माइलपुर के चक मार्गों को ठीक कराने, गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नालियों की मरम्मत की मांग की गई। कालूवाला जहानपुर में शौचालय की मरम्मत और बस स्टैंड की सफाई की मांग की गई। इन मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। इस दौरान मंडल महासचिव डॉ. राजबीर कांबोज, पश्चिमी प्रदेश सचिव राव नौशाद, बुरहान अहमद, देवेंद्र कुमार, राजकुमार राणा, विनोद राठौर आदि रहे।
गंगोह में निरीक्षण भवन पर हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष बृजपाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, थाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान न देने पर नाराजगी जताई। चौधरी सलीम ने चौना चौक पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष चौ. देशपाल ने कहा कि 11 अक्टूबर को दया शुगर मिल की पंचायत में भागेदारी का आह्वान किया। दीपक कल्लरहेड़ी को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। सतीश सैनी, संजय, हारून, रणबीर सिंह, कयूम, जहांगीर, राजेंद्र, कलीम, नदीम, शराफत रहे। सरसावा में हुई भाकियू की बैठक में सहकारी चीनी मिल रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बन जाने तथा रेलवे द्वारा फाटक बंद करने के कारण भैंसा बुग्गी की पर्ची को मिनी ट्रॉली की पर्ची में तब्दील करने की मांग की गई। बैठक के बाद किसानों ने सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। भीम सिंह, चौ. ओमवीर सिंह, बबलू प्रधान, जगतार सिंह, निसार चौधरी रहे।
विज्ञापन
नकुड़ ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में चौधरी मांगेराम, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने अतिक्रमण और बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। तहसील कार्यालय पहुंच समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम अजय कुमार को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। चौधरी सुरेंद्र, प्रदीप ठाकुर, बीरसिंह, इदरीस अहमद, सुरेश सिरोही, गुरमीत सिंह, संजय आर्य, अर्जुन सिंह, सिताब सिंह रहे।

गंगोह में भाकियू की बैठक में भाग लेते किसान- फोटो : SAHARANPUR

मुजफ्फराबाद में बीडीओ को ज्ञापन देते भाकियू नेता- फोटो : SAHARANPUR