{"_id":"60fb07f58ebc3e5843066b69","slug":"demand-for-highway-extension-to-bridge-and-shakambhari-tourism-on-hindon-saharanpur-news-mrt54871951","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन पर पुल और शाकंभरी पर्यटन को हाईवे विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन पर पुल और शाकंभरी पर्यटन को हाईवे विस्तार की मांग
विज्ञापन
छुटमलपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के वर्चुअल कार्यक्रम में जसमौर सुंदरपुर मार्ग पर हिंडन पर पुल, अंबाला रोड बाईपास को देवला वाया गागलहेड़ी और बेहट से उत्तराखंड की सीमा तक स्टेट हाईवे निर्माण कराने की मांग की।
साहब सिंह पुंडीर द्वारा बताया गया कि सुंदरपुर-जसमौर मार्ग शाकंभरी देवी तक जाता है जिसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में श्रद्धालु करते हैं। हिंडन का पुल वर्षों पूर्व टूट गया था। गत दिनों ही शाकंभरी देवी जा रहे गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार नदी की बाढ़ में बह गई थी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू करके उन्हें बचाया था। इस पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों के साथ ही श्रद्वालुओं को भी फायदा होगा। बताया कि अंबाला से देवला तक बाईपास निर्माण प्रस्तावित है। यदि यह बाईपास देवला से पुवांरका विश्वविद्यालय होते हुए गागलहेड़ी तक बढ़ा दिया जाए तो बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को फायदा होगा। तीसरी मांग में उन्होंने बताया कि सहारनपुर से शाकंभरी देवी हाईवे प्रस्तावित है। यदि इसे बेहट से वाया बादशाहीबाग होते हुए उत्तराखंड की सीमा तक बढ़ा दिया जाए तो माता शाकंभरी के पर्यटन स्थल को बढ़ावा मिलेगा।
उधर साढौली कदीम के गांव सैद मोहम्मदपुर गढ़ के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह ने भी डिप्टी सीएम से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, इंटर कालेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराने की मांग की है।