फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dehradun highway was in the possession of farmers for four hours

चार घंटे किसानों के कब्जे में रहा देहरादून हाईवे

Fri, 27 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dehradun highway was in the possession of farmers for four hours
चक्का जाम के दौरान नारेबाजी करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग और दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने तथा पानी की बौछार करने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली- देहरादून नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया। चार घंटे तक चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली - देहरादून एनएच 307 पर शेरपुर खानाजादपुर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर दोनों ओर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी और हाईवे जाम कर दिया। सड़क पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की ताकत को कम करके आंक रही है। किसानों के उत्पीड़न का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाकियू युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि किसान विरोधी तीनों कानून सरकार को वापस लेने पड़ेंगे। धरने के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता चौधरी जगपाल सिंह और संचालन देवेंद्र कांबोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, करीब तीन बजे एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसानों के दिल्ली जाने पर कोई रोक नहीं है, किसान वहां जा सकते हैं। इसके बाद किसानों ने हाईवे को मुक्त करते हुए धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान युवा इकाई के प्रदेश मंत्री चौधरी मेवाराम, मंडल सचिव अरुण राणा, मुकेश तोमर, जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, राजवीर सिंह, बबली कांबोज, चंचल कांबोज, नरेश यादव, विरेन्द्र पाल, सचिन, सरदार भोला सिंह, आमीर खान, रणधीर सैनी, सुधीर सैनी, अनीस गौड आदि मौजूद रहे।
पुलिस रही अलर्ट
हाईवे पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी अलर्ट रही। एसपी देहात डॉ. अशोक कुमार मीणा, आईपीएस सीओ सदर सैयद अली अब्बास, सीओ बेहट विजयपाल सिंह, फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी, बिहारीगढ़ एसओ सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे।
छुटमलपुर और सुंदरपुर से किया रूट डायवर्ट
छुटमलपुर। हाईवे जाम करने की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने सुंदरपुर और बिहारीगढ़ से, जबकि फतेहपुर के कलसिया तिराहे से रूट डायवर्ट कर दिया। देहरादून जाने वाले वाहनों को वाया विकासनगर और हरिद्वार होकर निकाला गया, जबकि देहरादून से आने वाले वाहनों को सुंदरपुर और वाया बुग्गावाला होते हुए निकाला गया। इसके चलते वाहन चालकों को गंतव्यों तक पहुंचने के लिए ज्यादा समय खर्च करना पड़ा। सफर लंबा होने से जेब पर भी भारी पड़ा। शादी समारोह में जाने वालों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। देहरादून निवासी अनिल पुंडीर को भतीजे की बरात में कुरुक्षेत्र जाना था। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें काफी लंबा चक्कर काट कर जाना पड़ा।

छुटमलपुर। धरना समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों से दिल्ली के लिए कूच कर गए। भाकियू के सरसावा ब्लाक अध्यक्ष सरदार भोला सिंह ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ सीधे दिल्ली जा रहे हैं। जिला प्रवक्ता रघुबीर सिंह ने बताया कि जिले के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता शनिवार सुबह युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

छुटमलपुर में फ्लैग मार्च निकालते जवान

छुटमलपुर में फ्लैग मार्च निकालते जवान- फोटो : SAHARANPUR

शेरपुर में धरनारत किसानों को समझाते एसडीएम सदर अनिल कुमार

शेरपुर में धरनारत किसानों को समझाते एसडीएम सदर अनिल कुमार- फोटो : SAHARANPUR

शेरपुर में किसानों के धरने को संबोधित करते जगपाल सिंह

शेरपुर में किसानों के धरने को संबोधित करते जगपाल सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed