फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deepotsav celebrated with great pomp, fireworks

धूमधाम से मना दीपोत्सव, जमकर की आतिशबाजी

Tue, 25 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated with great pomp, fireworks
गंगोह में दीपावली पूजन करता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। बड़ों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपोत्सव का पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने डीजे की धुन पर डांस किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, प्रदीप चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, जोगेंद्र चौधरी, सतीश सिंघल, अमित कपिल, सपन जैन, रविंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल, सचिन धीमान ने लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र में बाजारों को सुंदर ढंग से सजाया गया था। मिठाइयों तथा पटाखों की खूब बिक्री हुई। दीपावली पर लोगों ने अपने घरों में मां लक्ष्मी, गणेश तथा कुबेर की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह में लोगों ने अपने पितृ देवों के स्थान पर पहुंचकर नमन किया। रात में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में दीवाली का पूजन कर मां लक्ष्मी सहित देवी देवताओं का आह्वान किया। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई। पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने भी अपने आवास पर रोशनी की। आर्य समाज में भी दीप उत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सरसावा में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पैतृक निवास तथा देव स्थानों पर जाकर पूजा अर्चना कर पितरों को भोज समर्पित किया। दीपावली के चलते बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ पर पुलिस की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

साढौली कदीम, नानौता, छुटमलपुर और अंबेहटा में बच्चों एवं युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। कई जगहों पर युवा एकत्र हुए तथा ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए दीपावली का पर्व मनाया।

रामपुर मनिहारान में दीपावली पर दियों के साथ बच्चें

रामपुर मनिहारान में दीपावली पर दियों के साथ बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed