{"_id":"6898d9bffcccf1cea0091871","slug":"deep-potholes-on-the-road-are-inviting-accidents-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-156096-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हादासों को दावत दे रहे सड़क में बने गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हादासों को दावत दे रहे सड़क में बने गहरे गड्ढे
Sun, 10 Aug 2025 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
गांव चौरी मंडी के पास गड्ढे में धंसा डंपर। संवाद
चिलकाना। चिलकाना से शाहजहांपुर जाने वाली सड़क की हालत बदहाल हो चुकी है। इस पर आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर चलना पड़ रहा है।
चिलकाना से दुमझेडा, बैंगनी, चौरीमंडी, हैदरपुर होते हुए शाहजहांपुर जाने वाली सड़क की हालत पिछले काफी समय से खराब है। गांव दुमझेडा तथा चौरी मंडी के पास सड़क में दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भरा हुआ है। प्रतिदिन इन गड्ढों में वाहन धंसते रहते हैं।
सड़क पर चलने वाले ओवरलोड खनिज वाहनों ने सड़कों की हालत खराब कर रखी है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड खनिज तथा लकड़ी से भरे वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। गांव दुमझेडा में आधा किलोमीटर से अधिक सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इसके अलावा चौरी मंडी के पास भी सड़क में दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बने हैं।
विज्ञापन
रविवार तड़के करीब चार खनिज से भरा एक डंपर इन गड्ढों में धंस गया। काफी प्रयास के बाद जब डंपर नहीं निकल पाया, तो सुबह करीब 11 बजे हाइड्रा मशीन को बुलवाकर बड़ी मुश्किल से डंपर को निकाला गया। इस दौरान सड़क में दोनों तरफ बड़े वाहनों की लाइन लग गई।
गड्ढों के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती है तथा लोग चोटिल होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मार्ग की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। हरियाणा, पंजाब तथा नकुड़ की तरफ से आने वाले वाहन चिलकाना होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल तथा सहारनपुर की तरफ जाते हैं। इन वाहनों को भारी समस्या से गुजरना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव दुमझेडा तथा चौरी मंडी के आसपास गांव का पानी सड़क में आ जाता है जिस कारण सड़क जल्दी खराब हो जाती है। दोनों स्थानों पर गांव के पानी की निकासी के लिए पुलिया एवं नाला स्वीकृत करा दिया गया है। बरसात के बाद चिलकाना से शाहजहांपुर रोड का पुनर्निर्माण निर्माण शुरू हो जाएगा। - मुकेश चौधरी, विधायक नकुड़