{"_id":"65009c995f8937a85a066847","slug":"dead-body-of-kakrala-youth-found-on-railway-track-in-karnal-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-9384-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ककराला के युवक का करनाल में रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ककराला के युवक का करनाल में रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
- युवक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- बीती रात आया था राहुल का फोन, जान को बताया था खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरों। ककराला निवासी युवक का करनाल में रेलवे लाइन फाटक पर ट्रेन से कटा शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव लेने के लिए करनाल रवाना हो गए। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
तीतरों के ग्राम ककराला निवासी राहुल 25 पुत्र पप्पू करनाल में रहकर फर्नीचर मिस्त्री का काम करता था। मृतक के बडे़ भाई धर्मेंद्र ने बताया कि रात नौ बजे राहुल ने उसे फोन किया था। उस वक्त उसने बताया कि उसकी जान को खतरा बना है। वह कुछ घबराया हुआ था। जब तक वह उससे और जानकारी लेते राहुल ने फोन काट दिया। इसके बाद कई बार नंबर मिलाने के बावजूद राहुल से संपर्क नहीं हो सका। उसने उसके साथियों को भी फोन किया, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे करनाल पुलिस का फोन आया कि राहुल की लाश रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटी पड़ी मिली है। शरीर दो हिस्सों में बंटा है। धर्मेंद्र ने बताया कि उसके भाई को किसी तरह की परेशानी नहीं थी। उसने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। पिता और बड़े दोनों भाई मजदूरी करते हैं।