Saharanpur: बाग में लाश मिलने से फैली सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
Saharanpur News : सहारनपुर में बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर भटपुरा के कमला देवी पब्लिक स्कूल के पीछे बाग में एक युवक (35) का शव पड़ा मिला।
शुक्रवार की दोपहर किसी ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बाद पुलिस ने आसपास में जांच पड़ताल की। हालांकि, अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत ठंड से होना लग रहा है। युवक के हाथ पर रूबी लिखा हुआ है। वह नशेड़ी किस्म का मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल
उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह अकड़ चुका था। माना जा रहा है कि रात में ही किसी समय उसकी मौत हो गई होगी। शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर के मामले में चल रही थी फरार