फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police arrested the mother of Lawrence Bishnoi gang shooter sunny kakran

Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर के मामले में चल रही थी फरार

Thu, 28 Dec 2023 11:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Dec 2023 11:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कंकरखेड़ा में पुलिस ने गैंगस्टर मामले में फरार चल रही लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरान की मां को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि महिला को पावली खुर्द गांव से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Police arrested the mother of Lawrence Bishnoi gang shooter sunny kakran
गैंगस्टर सनी काकरान की मां उषा पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कंकरखेड़ा पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में फरार चल रही महिला को गुरुवार को पावली खुर्द गांव से गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर की मां की तलाश में पुलिस काफी समय से काम कर रही थी। आरोपी महिला गैंगस्टर सनी काकरान की मां है। गैंगस्टर काफी समय से जेल में बंद है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि खिर्वा रोड स्थित पावली खुर्द गांव निवासी सनी काकरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है। गैंगस्टर सनी काकरान ने अपने भाई, मां व अन्य साथियों के साथ मिलकर जमीन के विवाद में अपने ही गांव के पराग पुत्र निरंकार की लगभग डेढ़ साल पूर्व घर में घुसकर गोलियों से भूनकर  हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बाइक सवार दंपती से लूट का प्रयास, मैनेजर पति की गोली मारकर हत्या, सरूरपुर में हुई सरेशाम घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं गैंगस्टर सनी व उसके साथियों ने हरियाणा में सरेंडर कर दिया था।

कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही गैंगस्टर की मां उषा पत्नी नागेंद्र काफी समय से फरार चल रही थी।

गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। जहां पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed